क्या है बेहतर जीवन
कहते हैं कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती, और ना ही सुखी जीवन। ऐसे लोगों की फैहरिस्त काफी लंबी है, जिन्होंने न केवल कम उम्र में सफलता का स्वाद चखा बल्कि एक आदर्ष जीवन भी जिया। जीवन में पाने को बहुत कुछ है और देने को भी, बशर्ते आप जीवन को ठीक के जीना सीख जाएं। एक बेहतर जीवन पाने के लिए आपको हर क्षेत्र में हिट होना पड़ेगा फिर चाहे वह घर हो या दफ्तर। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं खुद को और अपने जीवन को बेहतर।- 2
सकारात्मक बनें
एक नकारात्मक जीवन से बुरा जीवन में शायद ही कुछ होगा। बेहतर और सफल व्यक्ति की पहली पहतान उसकी पॉजिटिविटी होती है। यह न सिर्फ आपको ऊर्जावान बनाये रखती है, बल्कि जीवन के बुरे समय में भी आपको मज़बूत और आत्मविश्वासी बनाए रखती है। पॉजिटिव व्यक्ति उन कार्यो को भी अंजाम देने में सफल हो जाते हैं, जो कभी-कभी आम आदमी को असंभव लगते हैं।
courtesy: © Thinkstock photos/ Getty Images - 3
आपका व्यक्तित्व
अगर आप चाहते हैं कि आप जीवन के हर क्षेत्र में सफल हों तो उसके के लिए आपको खुद ही प्रयास करने होंगे। खुद का व्यक्तित्व खुद ही सुधारें। व्यवहारिक बनें, लोगों से सम्पर्क बनाएं, अंतर्मुखी न बनें। शांत, व्यवस्थित और आत्मविश्वासी बनें, क्योंकि कोई भी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं करना चाहेगा, जो बुझा-बुझा सा और निरुत्साहित हो। - 4
तनाव कम करें
अपने तनाव के स्तर को कम करने के लिए अपने समय को व्यवस्थित करें। कोई भी काम करने से पहले उसकी योजना बनायें। खुद पर काम का बहुत भार ना डालें और आराम के लिए समय अवश्य रखें। जिस समस्या के कारण आप तनावग्रस्त हैं, उससे निपटने के लिए ठंडे दिमाग से सोचें और उसका हल निकालें। - 5
भाषा है महत्वपूर्ण
भाषा में अशुद्धी और गलत शब्दों का प्रयोग आपके लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि आपसे जुड़े लोग आपके अनुभवों और विशेषताओं को दरकिनार कर, आपके अल्प ज्ञान की खिल्ली उड़ाएं। बेहतर भाषा का प्रयोग करने वाला इंसान सबका प्रीय होता है और सुखी रहता है। - 6
स्वाभाविकता
किसी की नकल ना करें। देखिये किसी से अच्छी बातें सीखने में कोई गुरहेज नहीं, लेकिन नकल आपको नुकसान दे सकती है। खुद को अपडेट रखें और नए और स्वाभाविक रहें। जब किसी भी समस्या पर आप सुझाव दें उसके हर आयाम पर आपके विचार स्पष्ट होने चाहिए। - 7
सावधानी से संभालें अपनी जिम्मेदारियां
अपका व्यवसाय हो, नौकरी हो या फिर घर उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से यह उम्मीद की जाती है कि उसमें 'पीपुल मैनेजमेंट' के गुण होने चाहिए। हालातों के सामने घुटने ना टेकें। हर काम अपने समय पर पूरा करें। अगर जरूरत पड़े तो सख्ती भी हों लेकिन मर्यादा में रह कर। - 8
अच्छे काम की शाबाशी देना न भूलें
अच्छे काम पर शाबाशी देना न भूलें, ना ही ख़ुद को और ना ही दूसरों को। काम करने के दौरान समूह की भावना को प्राथमिकता दें। क्योंकि कहा जाता है कि 'अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता'। और व्यक्तियों के बेहतर काम को भी सराहें और उनसे सीखने की कोशिश करें। - 9
प्लान बी और सी भी बनाएं
सबसे बुरी स्थिति के बारे में सोचें और उसके लिए बैकअप प्लान बनाएं। नकारात्मक परिस्थितियों के बारे में पूर्व योजना बनाने से विपत्तियां आने पर भी आप घबरात नहीं हैं और खुद को बेहतर स्थिति में रखते हुए रास्ता खओज निकालते हैं। - 10
अपने काम में बैस्ट बनें
जो भी काम करें, उसमे खुद को काबिल बनना ज़रूरी हैं! ज़्यादातर कामयाब लोग अपने काम को लेकर आश्वस्त रहते हैं! यही उनको दृंड बनाता है। ऐसे लोग तब तक काम करने के आदी होते हैं जब तक उनके काम को सपलता मिलनी न शुरू हो जाये।
No comments:
Post a Comment