Thursday, March 14, 2019

जिंदगी जीने के तरीके

जिंदगी जीने के तरीके खुशहाल जीवन का कोई निश्चित फॉर्मूला नहीं है, लेकिन सकारात्‍मक सोच के साथ कुछ बातों का ध्‍यान रखकर खुशहाल जीवन यापन किया जा सकता है, हैप्‍पी रहने के इन तरीकों को विज्ञान ने भी सही माना है । 


१. पर्याप्त  नींद ले - पर्याप्‍त नींद लेने से न केवल आपका स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होता है बल्कि आपके मन की खुश रखता है। रोज़ाना 8 से 9 घंटे की नींद अवश्य लें। सोने से एक घंटे पहले खुद को रिलेक्‍स करें जैसे कोई अच्‍छी किताब पढ़ें या थोड़ी ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर लें, इससे अच्‍छी नींद आएगी।

२. दिन में खूब सारा पानी पिएं - दिन में खूब सारा पानी पिएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से त्‍वचा हमेशा दमकती रहती है और शरीर चुस्त बना रहता है। इससे आपको गुडलुकिंग और हेल्दी होने का एहसास होता है और आपका मन प्रसन्‍नचित्‍त बना रहता है। हर दिन कम से कम 8 गिलास पानी पिएं और नींबू पानी या रसीले फल आदि का भी सेवन करें।


३. अपने मन का काम करें - अपने मन का काम करें जैसे अपनी पसंद के जूते खरीदे, जिन्‍हे आप हमेशा से खरीदना चाहते थे, फुटबाल या कोई और आउट डोर गेम खेलने जाएं, शॉपिंग करें, दूरसे लोगों को भी गिफ्ट आदि दें। इससे आपके मन को खुशी मिलेती है और आपकी प्रतिभा निखरती है। सच्‍चे दोस्‍त का साथ निभाएं, बेस्‍ट फ्रेंड को एहसास दिलाएं कि उनको आप कितना प्‍यार करते हैं और आपको उनकी कितनी जरूरत है खुशियां बनते । 


४. योग/ व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें - शोध बताते हैं कि मेडिटेशन करने से तनाव दूर होता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है, इसलिये रोज़ाना थोड़ी देर मेड्टेट किया करें। इसके अलावा रोज़ हल्का-फुल्का व्यायाम भी किया करें। आप व्यायाम के कुछ बेहतर विकल्प जैसे, रनिंग, स्विमिंग या किसी खेल आदि को भी अपना सकते हैं।


५. मधुर संगीत सुने - संगीत से प्रेरणा लें यह वाकई में अविश्‍वसनीय होता है। संगीत और उक्तियां आपके जीवन को एक नई व सकारात्मक दिशा दे सकता है और आपका पूरा जीवन बदल सकता है। इसलिए अपना पसंदीदा संगीत सुनें समझें और इससे प्रेरित हों।


६. मुस्कुराने की आदत डालें - मुस्‍कराते और हसंते रहने की आदद आपको एक बेहतर इंसान बनाने में मदद करती है। छोटी बातों पर ज्‍यादा दुखी न हो, या फिर किसी मजाक को लेकर ज्यादा गंभीर न हों। हमेशा समुस्कुराते रहें और हसंते रहें, इससे आपका मन खिलाखिला रहेगा। साथ ही आपसे जुड़े लोग को भी आपके साथ अच्‍छा और मजेदार समय बिताने का मौका मिलेगा।ज्यादा से ज्यादा मुस्कुराने से आपकी जिंदगी की गुणवत्ता में सुधर होगा. आपको सिर्फ मुस्कुराना होगा और इससे आपकी जिन्दगी पहले से अच्छी हो जाएगी. कई लोग सुबह 5 मिनट तक लगातार मुस्कुराते हैं, ऐसा करने से उनका सारा दिन अच्छा निकलता है.




No comments:

Post a Comment

Mahakal Bhakt

महाकाल भक्त नारद एक धार्मिक ब्लॉग है जहाँ भगवान शिव और महाकाल से जुड़ी भक्ति, आरती, कथा, मंत्र और धार्मिक जानकारी साझा की जाती है। इस ब्लॉग ...